Top 50 Shri Krishna Quotes in Hindi: आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भगवान श्री कृष्ण द्वारा प्रेरक उद्धरण (Top 50 Sri Krishna Quotes in Hindi) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति और धर्म का एक अद्भुत प्रतीक हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है जिसमें मनुष्य को जीवन, कर्म, ध्यान, शांति, सत्य, योग और सफलता आदि के बारे में गहराई से जानने को मिलता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान गीता के ये उपदेश अपने प्रिय शिष्य अर्जुन को दिए थे। गीता में दिए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। श्रीकृष्ण के उपदेश हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए अच्छे कर्म करने की शिक्षा देते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण इस संसार के पहले मोटिवेशनल स्पीकर कहे जाते हैं। उनके द्वारा गीता और महाभारत के युद्ध में कही गई कई बातें आज भी लोगों को जीवन में एक नई दिशा दिखाती हैं। इन “Top 50 Sri Krishna Quotes in Hindi” को अपनाकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। तो, आइये जानते हैं उनके (Top 50 Sri Krishna Quotes in Hindi) आध्यात्मिक विचार…
कर्म किए जाओ, फल की चिंता मत करो। – भगवान श्री कृष्ण
आत्मा अमर है, इसलिए मरने की चिंता मत करो। – भगवान श्री कृष्ण
आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा में मिल जाना होता है। – भगवान श्री कृष्ण
धर्म केवल कर्म से होता है कर्म के बिना धर्म की कोई परिभाषा ही नहीं है। – भगवान श्री कृष्ण
जो मार्ग ईश्वर ने आपके लिए खोला है, उसे कभी भी कोई बंद नहीं कर सकता! – भगवान श्री कृष्ण
सुख-दुख का आना-जाना सर्दी-गर्मी के आने-जाने के जैसा ही है। इसलिए इन्हें सहन करना सीखना ही उचित है। – भगवान श्री कृष्ण
आप केवल निस्वार्थ भाव से कर्म कीजिए, केवल वही आपके हाथ में है। – भगवान श्री कृष्ण
धर्म कर्म से होता है कर्म के बिना धर्म की कोई परिभाषा नहीं है। – भगवान श्री कृष्ण
“मैं श्रेष्ठ हूँ” यह आत्मविश्वास है, लेकिन “सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूँ” यह अहंकार है। – भगवान श्री कृष्ण
मैं ही इस सृष्टि की रचना करता हूँ, मैं हीं इसका पालन-पोषण करता हूँ और मैं हीं इस सृष्टि का विनाश करता हूँ। – भगवान श्री कृष्ण
इच्छा पूरी नहीं होती तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है। इसलिये जीवन की हर स्थिति में धैर्य बनाये रखना। – भगवान श्री कृष्ण
धर्म केवल रास्ता दिखाता है, लेकिन मंजिल तक तो कर्म ही पहुँचाता है। – भगवान श्री कृष्ण
अहंकार करने पर इंसान की प्रतिष्ठा, वंश, वैभव, तीनों ही समाप्त हो जाते हैं। – भगवान श्री कृष्ण
मनुष्य का जीवन केवल उसके कर्मों पर चलता है, जैसा कर्म होता है, वैसा उसका जीवन होता है। – भगवान श्री कृष्ण
लोग अक्सर सच कहने से बचते हैं या डरते हैं पर सत्य कभी छुप नहीं सकता और न ही कभी मिट सकता है। कितना भी छुपा लो पर सच तो उजागर हो ही जायेगा। – भगवान श्री कृष्ण
मैं सभी प्राणियों के हृदय में स्थित आत्मा हूँ। – भगवान श्री कृष्ण
वह जो सभी इच्छाएं त्याग देता है। मैं और मेरा की लालसा तथा भावना से मुक्त हो जाता है। उसे शांति प्राप्त होती है। – भगवान श्री कृष्ण
श्री कृष्ण ने कहा है, अगर तुम्हें किसी ने दुखी किया है तो बुरा मत मानना। लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते है, जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते है। – भगवान श्री कृष्ण
जो अपने मन को माया-मोह से दूर रखता है, वही सच्चे सुख का अनुभव करता है। – भगवान श्री कृष्ण
मौन सबसे अच्छा उत्तर है, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता – भगवान श्री कृष्ण
जीवन में वाणी को संयम में रखना अनिवार्य है क्योंकि वाणी से दिए हुए घाव कभी भरे नहीं जा सकते। – भगवान श्री कृष्ण
निर्बलता अवश्य ईश्वर देता है परंतु मर्यादा मनुष्य का मन खुद निर्माण करता है। – भगवान श्री कृष्ण
नर्क के तीन द्वार हैं: काम, क्रोध और लोभ। – भगवान श्री कृष्ण
मैं हमेशा तुम्हारे साथ और तुम्हारे आसपास रहता है चाहे तुम कुछ भी कर रहे हों। – भगवान श्री कृष्ण
मौन सबसे अच्छा उत्तर है ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता। – भगवान श्री कृष्ण
विषयों का चिंतन करने से विषयों की आसक्ति होती है। आसक्ति से इच्छा उत्पन्न होती है और इच्छा से क्रोध होता है। क्रोध से सम्मोहन और अविवेक उत्पन्न होता है। – भगवान श्री कृष्ण
जो कुछ हुआ, अच्छे के लिए हुआ। जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा। – भगवान श्री कृष्ण
मैं सभी प्राणियों का आदि, मध्य और अंत भी हूँ। – भगवान श्री कृष्ण
सत्य कभी नष्ट नहीं हो सकता। – भगवान श्री कृष्ण
मेरे लिए न कोई घृणित है और न ही कोई प्रिये, न कोई निर्धन है और न ही कोई धनी, बस जो भक्ति भाव के साथ मुझे याद करते हैं मैं उनका हूँ और वो मेरे। – भगवान श्री कृष्ण
आप वही हैं जिसमें आप विश्वास करते हैं, आप वह बन जाते हैं जो आप मानते हैं कि आप बन सकते हैं। – भगवान श्री कृष्ण
अहंकार से इंसान की प्रतिष्ठा, वंश, वैभव, तीनों ही समाप्त हो जाते हैं। – भगवान श्री कृष्ण
आत्मा अमर है इसलिए मरने की चिंता कभी मत करो। – भगवान श्री कृष्ण
अगर तुम अपना कल्याण करना चाहते हो, तो सभी तरह के उपदेशों, सभी धर्मों को छोड़ कर मेरी शरण में आ जाओ, मैं तुम्हें मुक्ति प्रदान करुंगा। – भगवान श्री कृष्ण
जिस इंसान के चारों तरफ नकारात्मक लोग रहते हैं, उस इंसान का अपने लक्ष्य से भटक जाना तय है। – भगवान श्री कृष्ण
स्वयं पर विश्वास रखो, क्योंकि आत्मविश्वास से ही असंभव भी संभव हो जाता है। – भगवान श्री कृष्ण
स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करें, वो कभी नही बनते हैं। और प्रेम से बने रिश्तों को कितना भी तोड़ने की कोशिश करें, वो कभी नही टूटते। – भगवान श्री कृष्ण
अच्छा करने से नहीं डरना चाहिए। – भगवान श्री कृष्ण
इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। – भगवान श्री कृष्ण
यदि व्यक्ति शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता पिता को पहचान ले तो जीवन में कभी कोई कठिनाई नही आएगी। – भगवान श्री कृष्ण
समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता। – भगवान श्री कृष्ण
मनुष्य को अपने मन को बार-बार समझाना चाहिए कि ईश्वर के सिवा उसका कोई नहीं है। – भगवान श्री कृष्ण
जो बात सच पर आधारित हो उसे करने या कहने और मानने से कभी नहीं डरना चाहिए। – भगवान श्री कृष्ण
मैंने ही इस सृष्टि की रचना की है मैं ही इसका पालन पोषण करता हूं और मैं ही इस सृष्टि का विनाश अर्थात अंत करता हूं। – भगवान श्री कृष्ण
प्रेम सदैव माफी मांगना पसंद करता है और अहंकार सदैव माफी सुनना पसंद करता है। – भगवान श्री कृष्ण
मनुष्य को हर परिस्थिति में शांत और धीरज बनाए रखना चाहिए, क्योंकि यही उसे महानता की ओर ले जाता है। – भगवान श्री कृष्ण
जब संसार में धर्म की हानि और अधर्म की विजय होगी, तब मैं इस पृथ्वी पर अवतार लूंगा। – भगवान श्री कृष्ण
शांति से भी दुखों का अंत हो जाता है और शांत चित्त मनुष्य की बुद्धि शीघ्र ही स्थिर होकर परमात्मा से युक्त हो जाती है। – भगवान श्री कृष्ण
आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा से मिलन होता है। – भगवान श्री कृष्ण
मनुष्य उसके लिए शोक करता है जो शोक करने के योग्य नही हैं, और फिर भी ज्ञान की बातें करते हो, बुद्धिमान व्यक्ति ना जीवित और ना ही मृत व्यक्ति के लिए शोक करते हैं। – भगवान श्री कृष्ण
निष्कर्ष :
Top 50 Sri Krishna Quotes in Hindi – श्री कृष्ण के विचार और अनमोल वचन हमें आज भी जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। उनके उपदेशों के अनुसार जीवन जीकर हम न केवल एक सच्चे और ईमानदार जीवन की ओर बढ़ सकते हैं, बल्कि आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति भी कर सकते हैं। श्री कृष्ण के संदेश से हमें समझ आता है कि नैतिकता, धर्म, और सच्चाई पर चलना ही सही मार्ग है, जो हमें स्थायी सुख और आनंद की प्राप्ति में मदद करता है।